फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old man rapes a minor girl since one year

14 साल की बच्ची से एक साल तक किया रेप

Tue, 15 Jul 2014 10:14 AM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
old man rapes a minor girl since one year

देश की राजधानी रेप कैपिटल में तब्दील होती जा रही है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बीएस बस्सी के तमाम दावों के इतर रेप की की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


एक बार फिर दिल्ली के आरके पुरम में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म होने का मामला आया है। आरोप है कि आरोपी, किशोरी के साथ एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था।

वह किशोरी को बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देकर गलत काम करता था। आरके पुरम थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

सुलह के बाद फिर की शर्मनाक हरकत

old man rapes a minor girl since one year

दक्षिण जिला पुलिस अधिका‌रियों के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी आरके पुरम के एकता विहार में रहती है। किशोरी ने आरकेपुरम थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी तस्लीम (40) एकता विहार में रहता है।

आरोपी ने एक वर्ष पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह बदनाम करने व जान मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने एक महीने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।

किशोरी ने ये बात जब अपने परिजनों को बताई तो उनके और आरोपी के बीच झगड़ा भी हुआ था। हालांकि तब लोगों ने बीच-बचाव कर राजीनामा करा दिया।

मुर्गे बेचता है आरोपी

old man rapes a minor girl since one year

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रविवार को किशोरी के साथ फिर छेड़छाड़ की। किशोरी ने ये बात अपने परिजनों को बताई और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

आरकेपुरम थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी तस्लीम मुर्गे बेचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed