दूसरे की गर्लफ्रेंड से बनाए संबंध, अंजाम में मिली मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गोविंदपुरी इलाके में दो दिन पहले अधेड़ व्यक्ति की हत्या के बाद शव को बेड के अंदर डालने के मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
तुगलकाबाद में केके चोपड़ा (54) की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को इज्जत नगर (बरेली) निवासी रॉकी उर्फ आरिफ और संगम विहार निवासी राजन को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि युवती से संबंधों को लेकर अधेड़ की हत्या की गई थी। हालांकि युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है, अगर वे शव नहीं लेंगे तो पुलिस अंतिम संस्कार करवाएगी।
लिव इन में रहने वाली युवती से संबंध
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को तुगलकाबाद की गली नंबर-11 में बेड के अंदर चोपड़ा का शव मिला था। शुरुआत में उसकी उम्र करीब 70 साल बताई गई थी।
चोपड़ा की हरकतों की वजह से पत्नी ने कई साल पहले तलाक ले लिया था। इसका एक बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि दूसरा बंगलूरू से एमबीए कर रहा है। तलाक के बाद अधेड़ तुगलकाबाद की गली नंबर-27 में रह रहा था।
यहां उसके गली नंबर-11 में किराए पर रहने वाले रॉकी की लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड से संबंध बन गए थे। जब रॉकी काम पर चला जाता था तो उसकी गर्लफ्रेंड चोपड़ा के पास चली जाती थी। इसकी भनक लगने पर रॉकी ने चोपड़ा की हत्या करने की साजिश रची।
रजाई और चादर में लपेट कर रखी लाश
रॉकी ने 10 जुलाई को चोपड़ा को खाने पर बुलाया। यहां रॉकी ने राजन और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर केके चोपड़ा के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह व नाक पर टेप लगा दी।
ऐसे में दम घुटने से अधेड़ की मौत हो गई। आरोपियों ने शव को रजाई और चादरों में लपेट कर बेड में डाल दिया था। आरोपियों ने चोपड़ा के एटीएम से 10 हजार रुपये भी निकाल लिए थे।