फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   obscene post on facebook was done by ex boyfriend

एक्स ब्वाय फ्रेंड ने युवती के फेसबुक पर की अश्लील पोस्ट

Mon, 13 Nov 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
obscene post on facebook was done by ex boyfriend
(प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Ringbd

फेज-थ्री कोतवाली में एक युवती ने अपने एक्स ब्वायफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्त ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक करके अश्लील बातें लिख दी है।

विज्ञापन


गंदी बात लिखने से उसकी बदनामी हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच करते हुए साइबर सेल के लिए शिकायत भेज दी है। जानकारी के मुताबिक मूलत:देहरादून निवासी युवती परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती है। वहीं के एक मॉल में काम करती थी।
विज्ञापन


मगर कुछ दिन पहले छिजारसी में आकर रहने लगी थी और वहां पर छिजारसी निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ माह पहले उससे दोस्ती टूट गई। इस बात से खफा होकर पूर्व दोस्त ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक करके अश्लील पोस्ट डाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कई गंदी बात लिखी है और उसे बदनाम करने का काम किया है। पीड़िता ने फेज-थ्री कोतवाली में अपने एक्स ब्वाय फ्रेंड के नाम शिकायत दी है। थानाप्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि जांच की गई थी मगर मामला साइबर क्राइम से संबंधित होने के कारण साबर सेल के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed