फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nurse stabbed to death in a one-sided love affair

एक तरफा प्रेम प्रसंग में नर्स की चाकू मारकर हत्या

Thu, 15 Mar 2018 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रूखनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रूखनगर Updated Thu, 15 Mar 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
nurse stabbed to death in a one-sided love affair
murder

गांव फरीदपुर में सोमवार शाम को एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवती क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स तैनात थी और ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर लौट रही थी।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी चरण सिंह उर्फ टीटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो प्रारंभिक जांच में मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से हत्या करने के पीछे छिपे राज को उगलवाने में जुटी है। इसके साथ ही वारदात में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्या में शामिल तीनों नामजद सगे भाई बताए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात्रि पुलिस को दिए बयान में फरीदपुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री सुरेखा पटौदी के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स तैनात थी।

12 मार्च की शाम को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर वापस लौट रही थी। जब वह गोविन्द के मकान के पास पहुंची तो देवी उर्फ देवेंद्र, सुरेंद्र उर्फ मोनू ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान तीसरे आरोपी चरण सिंह उर्फ टीटू ने उस पर चाकू से गले, कंधे व बाजुओं पर कई वार किए और मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों ने उसे खून से लथपथ देखा तो निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही सुरेखा ने दम तोड़ दिया। 

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के बाद ही वारदात के असली कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed