फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now Amul milk adulteration

अब अमूल के दूध में मिलावट

Thu, 10 Dec 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 10 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now Amul milk adulteration

मदर डेयरी के सैंपल फेल होने के बाद अब अमूल के दूध और दही के सैंपल भी फेल

विज्ञापन
मिले हैं। दूध और दही में फैट निर्धारित मानकों से कम है।

फूड सेफ्टी अफसरों ने अमूल को नोटिस जारी कर दिया है। इस साल लिए गए अमूल के ज्यादातर सैंपल फेल मिले हैं।

दूध में मिलावट थमने का नाम नहीं ले रही है। सामान्य के साथ ही ब्रांडेड कंपनियों का दूध भी मिलावटी है। मदर डेयरी के दूध में डिटरजेंट पाउडर मिलने के बाद अब अमूल के दूध के सैंपल भी फेल हो गए हैं।

फूड सेफ्टी विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार अमूल के दूध के तीन और आइसक्रीम-दही का एक सैंपल फेल हो गया है।

मोदीनगर के यूसुफपुर में एएम इंटरप्राइजेज से लिए गए अमूल गोल्ड मिल्की दूध और अमूल मस्ती दूध के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। इनमें फैट निर्धारित मात्रा से 33 फीसदी कम मिला है।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित हंस सीड्स कंपाउंड से लिए गए अमूल रियल मिल्क, अमूल मोती टोंड मिल्क और अमूल आइसक्रीम का सैंपल भी फेल हो गया है। इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित मात्रा से फैट कम आने का मतलब है कि दूध में मिलावट की गई है। अब अमूल कंपनी के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा।

इससे पहले मोदीनगर से ही लिए गए अमूल के एक सैंपल में डिटरजेंट मिला पाया जा चुका है। उस मामले में कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अमूल के दूध, दही और आइसक्रीम आदि के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। इनमें निर्धारित मात्रा में पोषक तत्व नहीं हैं। ऐसे में यह मिलावटी दूध प्रतीत होता है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-विनीत कुमार, डीओ नोएडा-गाजियाबाद

एसएफओ दर्ज कराएंगे मदर डेयरी पर केस

डीओ विनीत कुमार सिंह ने बताया कि मदर डेयरी के सैंपल स्टेट और सेंट्रल लैब में अनसेफ मिले हैं। डिटरजेंट मिले होने के चलते इस दूध का सेवन नहीं किया जा सकता।

फूड सेफ्टी एंड सिक्योरिटी एक्ट के तहत यह अपराध की श्रेणी में आता है। मदर डेयरी के साथ ही आउटलेट के मालिक को भी इस मामले में पार्टी बनाकर केस दर्ज कराया जाएगा।


एफएसओ यदुवीर सिंह को केस दर्ज कराने को कहा गया है। वहीं मदर डेयरी के मैनेजर अनिमेश मित्र ने इस मामले को कोर्ट में फेस करने का दावा किया है। उनका कहना है कि हमारी अपनी टेस्ट लैब हैं।

उनकी रिपोर्ट हमारे पास हैं। दूध को 23 मानकों पर परीक्षण कर लोगों तक पहुंचाया जाता है। हमको अपने उपभोक्ताओं की सेहत का पूरा ध्यान है।

सैंपल क्यों फेल हुआ, समझ में नहीं आ रहा है। इस मामले का अब कोर्ट में मुकाबला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed