फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police arrests two youngmen on loot case

मोदी की जीत के लड्डू खिलाकर लूटा घर

Mon, 19 May 2014 07:38 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
noida police arrests two youngmen on loot case

लोकसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपाइयों ने देशभर में जमकर लड्डू बांटे। मोदी की जीत के लड्डू लोगों ने भी बड़े चाव से खाए, लेकिन एक जगह यही जीत के लड्डू लोगों पर भारी पड़े।

विज्ञापन


पूरा देश मोदी की इस जीत का जश्न मना रहा है और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार कर रहा है, लेकिन जीत के जश्न में कुछ लोगों ने ऐसा कारनामा कर दिया कि शायद ही कभी पीड़ित व्यक्ति लड्डू खाने की सोचे।
विज्ञापन


मोदी की जीत के लड्डू अब लोगों के लिए ठगी की राह आसान कर रहे हैं।

'ये मोदी की जीत के लड्डू हैं'

noida police arrests two youngmen on loot case

जानकारी के मुताबिक गांव बरसु थाना मनिहर जिला बलिया निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर मंजेश सिंह अपने भाई वीरेश व रिश्तेदार मनीष सिंह के साथ विशुनपुरा गांव में अशोक गुर्जर के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता है।

16 मई की रात उनके परिचित हरिकेश नगर दिल्ली निवासी युवक अजय व सुधीर मिठाई का डिब्बा लेकर उनके कमरे पर पहुंचे और मोदी की जीत की खुशी में लड्डू खाने के लिए तीनों को दिया।

तीनों ने लड्डू खाए और कुछ देर बाद बेहोश हो गए। अगले दिन जब उन्हें होश आया तो कमरे से लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, आठ हजार रुपये व कपड़े गायब थे।

तो इसलिए किया ये कारनामा

noida police arrests two youngmen on loot case

घटना की सूचना उन्होंने थाना सेक्टर-58 पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश की तो अपने कमरे से वह फरार मिले।

रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया लैपटॉप, मोबाइल व कपड़े बरामद कर लिए।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी भी बलिया जिले के हैं। इन दिनों वह दोनों बेरोजगार थे। इसलिए लालच में आकर उन्होंने नशीला लड्डू खिला कर वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed