फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida crime news girl forcefully molested police news

युवती को कार में खींचने का प्रयास, पुलिस बोली- 'जो हुआ भूल जाओ, घटना हो जाए तो बताना'

Thu, 22 Dec 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 22 Dec 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
noida crime news girl forcefully molested police news

नोएडा पुलिस का शर्मसार करने वाला चेहरा सामने आया है। एक युवती को कार सवार युवकों ने कार में खींचने का प्रयास किया। वहीं मदद की जगह पुलिस ने पीड़िता से ऐसा कुछ कहा जो हैरान करने वाला था।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, पुलिस ने उससे कहा कि जब घटना हो जाए तो पुलिस को शिकायत किया करो। इसके अलावा पीसीआर वैन महिला  कांस्टेबल नहीं होने की बात कहकर पीड़ित को थाने ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के इस रवैये से सहमी युवती ने दोबारा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। वहां भी उसे टका से जवाब मिला। अपने साथ हुए इस व्यवहार से डरी युवती अब पुलिस के पास जाने से कतरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार का शीशा नीचे कर अभद्र व अश्लील फब्तियां कसने लगे

noida crime news girl forcefully molested police news

दरअसल,  पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-15 का है । युवती यहां किराए पर रहती है और निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार देर शाम युवती अपने दोस्त के साथ बाजार जाने के लिए निकली।

आरोप है कि घर के पास से ही स्विफ्ट डिजायर कार सवार युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार का शीशा नीचे कर अभद्र व अश्लील फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर युवकों ने युवती का हाथ पकड़ कार में खींचने का प्रयास किया।

शोर मचाने पर वहां लोगों ने युवती की मदद करते हुए कार सवार लोगों को घेर लिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई, लेकिन मौका पाकर युवक फरार हो गए। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर आपबीती बताई।

महिला कांस्टेबल न होने का हवाला देकर पीड़िता को ले जाने से क‌िया इनकार

noida crime news girl forcefully molested police news

कुछ देर में पीसीआर मौके पर पहुंची। आरोप है कि युवती ने उन्हें शिकायत के लिए सेक्टर-20 थाने ले जाने के लिए कहा। महिला कांस्टेबल न होने का हवाला देते हुए पीसीआर ने पीड़िता को ले जाने से इनकार कर दिया।

साथ ही यह भी कहा कि जो होना था हो गया, उसे भूल जाओ। पीड़िता का आरोप है कि पीसीआर ने जाते समय कहा कि जब घटना घट जाए तब शिकायत किया करो।

इसके बाद वह चले गए। पीड़िता ने दोबारा पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर अधिकारी का नंबर मांगा तो नंबर देने की बजाय खुद को अधिकारी बताकर फोन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed