फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nitish katara case accused vikas yadav gets 3 days paroll under police detain

नीतीश कटारा केस: आरोपी विकास यादव को पुलिस हिरासत में 3 दिन की पैरोल

Sun, 03 Sep 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
 nitish katara case accused vikas yadav gets 3 days paroll under police detain
नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी व‌िकास और सुखदेव - फोटो : ani

हाईकोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में पैरोल प्रदान की है। विकास यादव के दादा की 20 अगस्त को मृत्यु हो गई थी। उसे अदालत ने बिना किसी छूट के 25 वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। न्यायमूर्ति आशुतोष ने कहा कि विकास यादव को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक पुलिस हिरासत में उनके घर ले जाया जाए। 

विज्ञापन


इस दौरान उसे किसी अन्य स्थान पर जाने की इजाजत नहीं होगी। वह मात्र मृत्यु के संबंध में आयोजित अंतिम क्रियाकर्म में ही शामिल होगा। शाम होते ही संबंधित थाने या जेल में ले जाया जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मी इस दौरान वर्दी में रहेंगे। 
विज्ञापन


विकास यादव की ओर से पेश अधिवक्ता विकास पाहवा ने अदालत को बताया कि दादा की मत्यु के संबंध में होने वाले अंतिम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन दिन की पैरोल प्रदान की जाए। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता ने उनके तर्क पर आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कहा पैरोल पुलिस हिरासत में दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय ने 29 अगस्त को ही विकास की सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज करते हुए सजा बहाल रखी थी। विकास के अलावा उसके रिश्ते में भाई विशाल यादव को भी 25 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है वहीं सुखदेव पहलवान को 20 कैद की सजा सुनाई गई है। 


इन तीनों पर 16 फरवरी 2002 की रात्रि नीतीश कटारा की हत्या कर उसके शव को जलाने का आरोप था। विकास यादव के पिता डीपी यादव भी हत्या के एक अन्य मामले में जेल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed