{"_id":"57e9194f4f1c1b7e5d574204","slug":"nine-scooty-seized-in-delhi-from-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत पूरी करने के लिए करता था स्कूटी चोरी, नौ स्कूटी बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की लत पूरी करने के लिए करता था स्कूटी चोरी, नौ स्कूटी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की लत पूरी करने के लिए स्कूटी चोरी करने वाले युवक व चोरी की स्कूटी को खरीदने वाले आरोपी समेत दो लोगों को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ रोनित (22) और माल के खरीदार रवि सैनी (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई नौ स्कूटी बरामद की है। दोनों की गिरफ्तारी से वाहन चोरी के सात मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि शनिवार को जिला की स्पेशल स्टॉफ टीम को सूचना मिली थी कि वाहन चोरों का गैंग यमुना विहार मार्केट के पास से गुजरने वाला है।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों को रोक लिया। छानबीन के दौरान दोनों स्कूटी के कागजात नहीं दिखा पाए। जांच के दौरान पता चला कि स्कूटी को आनंद विहार इलाके से चोरी किया गया था।
पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की नौ स्कूटी बरामद की। पूछताछ के दौरान साहिल ने बताया कि वह नशे की लत को पूरा करने के लिए स्कूटी चोरी करता था। पेशे से मैकेनिक रवि उसकी स्कूटी खरीदकर ठिकाने लगाता था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।