{"_id":"5d80646f8ebc3e013202909d","slug":"nigerian-trade-in-drugs-arrested-in-delhi-after-releasing-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से निकलकर फिर से ड्रग्स का कारोबार करने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल से निकलकर फिर से ड्रग्स का कारोबार करने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार
Tue, 17 Sep 2019 10:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
नाइजीरियन स्मगलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से निकलने के बाद फिर से ड्रग्स का धंधा करने वाले एक नाइजीरियाई युवक को मोहन गार्डन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम कोकीन बरामद की है। आरोपी भारत में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजोमा (39) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उजोमा ड्रग्स के कारोबार में लिप्त है और शुक्रवार को कोकीन की खेप लेकर 55 फीट रोड पर आने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 40 ग्राम कोकीन मिली। जांच में पता चला कि उजेमा को 2018 में हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। इस वर्ष मई में वह जेल से बाहर आया था। जेल से निकलने के बाद वह फिर से ड्रग्स के धंधे से जुड़ गया।
विज्ञापन