फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nigerian man in search of rape with a girl from abroad

स्टडी वीजा पर भारत आई युवती से रेप, नाइजीरियाई युवक की तलाश

Fri, 01 Apr 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
nigerian man in search of rape with a girl from abroad
- फोटो : DEMO Pics

पश्चिम जिला के दो अलग-अलग जगहों पर दो नाइजीरिया मूल के युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उत्तम नगर में भारतीय मूल की लड़की ने नाइजीरिया के युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


वहीं, तिलक नगर में नाइजीरिया की ही युवती ने अपने दोस्त पर रेप का आरोप लगाया है। दोनों ही मामलों में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय पीड़िता मूलत: तमिलनाडू की रहने वाली है।
विज्ञापन


उसने शिकायत में बताया कि ऑफिस में काम करने वाली लड़की ने उसकी मुलाकात 32 वर्षीय ईकेचुक्का गस्टीन नवंकवो से करवाई। उसने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद वह तमिलनाडू से दिल्ली आकर उत्तम नगर में युवक के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। सात माह तक रहने के बाद वह तमिलनाडू चली गई, जहां उसे पता चला कि वह गर्भवती है।

विदेशी ने देह व्यापार में भी धकेलने का लगाया आरोप

nigerian man in search of rape with a girl from abroad
रेप - फोटो : DEMO Pics

उसने युवक को फोन किया, लेकिन उसने उसे पहचानने से भी इनकार कर दिया। उसके बाद वह दिल्ली आकर एक एनजीओ की मदद से उत्तम नगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की।

फिलहाल, पुलिस आरोपी के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरे मामले में स्टडी वीजा पर नाइजीरिया से भारत आई 20 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी युवक उसका दोस्त है।

वह नाइजीरिया से उसे दिल्ली लेकर आया था। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसने उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed