फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Niece murdered bodies heartless aunt slept for two days hiding in bed

भतीजी की हत्या कर शव बेड में छुपाकर दो दिन तक सोती रही बेरहम चाची

Fri, 20 May 2016 01:16 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Niece murdered bodies heartless aunt slept for two days hiding in bed
चाची ने की भतीजी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

रोशनआरा ने दो दिन तक मासूम की हत्या करने की बात को छुपाए रखा। यहां तक कि जिस बेड में उसने शव को छुपाया था, उसी पर वह दो दिन तक सोती भी रही। उसने शव को मौका मिलते ही ठिकाने लगाने की नियत से छुपाया था या शव को बेड में छुपाने की कोई और वजह थी।

विज्ञापन


पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। मासूम आसना की मौत के बाद उसकी मां फिरदौस का रोते-रोते बुरा हाल है। मासूम आसना के पिता फिरोज आलम ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पूरा परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था, लेकिन रोशन आरा अपने बेड पर ही बैठी हुई थी। 
विज्ञापन


उस समय किसी को कुछ शक नहीं हुआ। देर रात को उनकी गली में तीन-चार अज्ञात युवकों को खड़े देखा गया था। फिरोज को देखते ही आरोपी वहां से चले गए। फिरोज ने आशंका जताई है कि रोशनआरा ने ही उन लड़कों को शव को ठिकाने लगाने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हत्या के अगले ही दिन रोशनआरा के माता-पिता खुर्शीदा और नफीस उसके घर पहुंच गए। उनके अचानक आने की क्या वजह थी। क्या रोशनआरा ने अपने माता-पिता को बच्ची की हत्या की जानकारी दे दी थी। पुलिस रोशनआरा के अलावा बाकी लोगों से भी पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

दूसरे दिन शव से दुर्गंध आने पर खुला राज

Niece murdered bodies heartless aunt slept for two days hiding in bed
मृतक बच्ची आसना - फोटो : अमर उजाला

दरअसल गोकलपुरी इलाके में एक बेरहम चाची ने इंसानियत की सारी हदें पार कर तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या कर शव डबल बेड में छुपा दिया। परिवार बच्ची की तलाश करता रहा लेकिन दूसरे दिन शव से दुर्गंध आने पर आरोपी चाची का राज खुला। मासूम की पहचान आसना (3) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चाची रोशनआरा (22) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आसना परिवार के साथ इंद्रा विहार, मुस्तफाबाद में रहती थी। इसके परिवार में पिता फिरोज आलम, मां फिरदौस और पांच साल का भाई अरमान है। दो मंजिल के मकान में फिरोज के माता-पिता के अलावा बड़े भाई मेहताब व छोटे भाई आफताब आलम का भी परिवार रहता है। रोशनआरा आफताब की पत्नी है। उसकी आठ माह की बच्ची अलीशा भी है।

शादी के बाद से रोशनआरा का शक था कि आफताब व फिरदौस के बीच अवैध संबंध है। इसको लेकर अक्सर रोशनआरा का फिरदौस से झगड़ा होता था। मंगलवार दोपहर को फिरदौस अपनी सास जरीना के साथ बाजार जाते वक्त आसना को उसकी चाची रोशन आरा के पास छोड़ गई।

बेड़ के अगले हिस्सी में सड़ी अवस्था में मिली लाश

Niece murdered bodies heartless aunt slept for two days hiding in bed
हत्यारोपी चाची रोशनआरा - फोटो : अमर उजाला

करीब चार बजे जब वह वापस लौटी तो उसने आसना के बारे में पूछा। रोशन आरा ने बताया कि उसने 10 रुपये देकर उसे चीज लेने भेजा था। परिवार आसना की तलाश करता रहा। रात आठ बजे गोकलपुरी थाने में आसना की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। 

इधर, पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। अगले दिन रोशनआरा के माता-पिता खुर्शीदा और नफीस उसके घर पहुंचे। बुधवार देर रात को खुर्शीदा व नफीस रोशनआरा के कमरे में बैठे हुए थे। उन्हें कमरे से दुर्गंध आई तो रोशन आरा ने कूलर से दुर्गंध आने का बहाना बनाया। 

इस बीच फिरोज भी वहां आ गया। छानबीन के दौरान बेड को जब खोला गया तो उसके अगले हिस्से से सड़ी अवस्था में आसना की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पूछताछ के दौरान आरोपी रोशनआरा ने पुलिस को बताया कि उसने फिरदौस के जाने के बाद दस रुपये का लालच देकर मासूम को अपने कमरे में बुलाया। जब मासूम सो गई तो उसने चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। बाद में उसके शव को बेड के अंदर छुपा दिया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में रोशन आरा के अलावा कोई और तो शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed