{"_id":"c22e333a09d50f18ac7de05dcdc0d629","slug":"newborn-baby-s-head-was-found-behind-safdarjung-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चे का सिर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात बच्चे का सिर मिला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के पीछे से एक नवजात बच्चे का सिर मिला है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार को सुबह दस बजे सूचना मिली थी कि सफदरजंग अस्पताल के पीछे जंगल में एक नवजात बच्चे का सिर पड़ा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पास में ग्रीन पार्क का श्मशान घाट है। ऐसा लग रहा है कि कोई जंगली जानवर श्मशान घाट से बच्चे के शव को निकालकर ले आया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चे का धड़ आसपास के इलाके में काफी तलाशा गया है, मगर मिला नहीं। इसके पहले भी काफी बच्चों के शरीर के हिस्से मिल चुके हैं।
विज्ञापन