फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nephew's body was buried in front of the police station

थाने के सामने दफनाई भतीजे की लाश, बदबू आने पर खुला मामला

Thu, 09 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वसुंधरा
ब्यूरो/अमर उजाला, वसुंधरा Updated Thu, 09 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nephew's body was buried in front of the police station

राज मिस्त्री और उसकी पत्नी ने भतीजे की हत्या कर शव झुग्गी के अंदर ही दफना दिया। इसके बाद आरोपी दंपति परिवार के साथ फरार हो गए। यह वारदात थाना इंदिरापुरम के ठीक सामने बनी झुग्गी बस्ती में हुई, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


थाना इंदिरापुरम के सामने सेक्टर-8 की झुग्गी बस्ती से पुलिस को बुधवार दोपहर सूचना मिली कि एक झुग्गी से बदबू आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो झुग्गी के अंदर एक कोने पर मिट्टी खुदी हुई दिखी।
विज्ञापन


पुलिस ने मिट्टी की खुदाई की तो अंदर से युवक की लाश निकली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि लाश जीते उर्फ जीतू (22) की है। वह झुग्गी में रह रहे राज मिस्त्री कल्लू का भतीजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही शव को दफनाया गया

Nephew's body was buried in front of the police station

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को गला दबाकर जीतू की हत्या की गई और रात में ही शव को दफनाया गया। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि शनिवार तड़के करीब चार बजे कल्लू, पत्नी चंदा, बेटी मोहिनी (13), बेटे विजय (12) और अजय (15) के साथ बैग लेकर कहीं जा रहे थे।

पड़ोसियों ने पूछा तो कल्लू ने बताया कि उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई है। गांव जा रहे हैं। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि हमीरपुर के निवासी कल्लू और उसकी पत्नी चंदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएचओ ने बताया कि कल्लू के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि चंदा  (30) और मृतक जीतू एक-दूसरे के काफी ‘करीब’ थे। दोनों करीब एक माह पहले घर से भाग गए थे, जिसे लेकर कल्लू और जीतू के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed