{"_id":"571790074f1c1b13538b4653","slug":"nephew-fired-uncle-for-property-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के विवाद में भांजे ने मामा पर चलाई गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट के विवाद में भांजे ने मामा पर चलाई गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के कठहेरा रोड पर प्लाट के विवाद के चलते भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मामा पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। मामा ने भांजे के खिलाफ दादरी कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत नगर के कठहेरा रोड स्थित भट्टा वाली रोड पर स्थित राव नगर में निरंजन सिंह का परिवार रहता है। निरंजन सिंह के परिवार के लोगों में प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार सायं को निरंजन सिंह का भांजा जितेंद्र अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। प्लाट के मामले को सुलझाने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर जितेंद्र ने जान से मारने की नीयत से मामला पर फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देखकर फरार हो गया। घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी गई। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला परिवारिक संपत्ति के बंटवारे का है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।