{"_id":"ef14cd8a00d2847ddcaec96bc17b3857","slug":"nepali-youth-got-murdered-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर नेपाली युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर नेपाली युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Sep 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के करोलबाग इलाके में मंगलवार रात नेपाली युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नेपाल का रहने वाला डम्मर (25) करोलबाग इलाके में एक होटल में खाना बनाने का काम करता था।
कुछ दिन पहले उसके गांव का रहने वाला पवन नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। मंगलवार को काम खत्म होने के बाद डम्मर पवन से मिलने के लिए क्वार्टर गया।
वहां नेपाल के कुछ अन्य युवक भी आ गए। खाना खाने के बाद पवन और डम्मर के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पवन ने डम्मर को पहले बुरी तरह पीटा, इसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।