{"_id":"27c3eb4d866d69b46829c677f07bdce7","slug":"nepal-girl-kidnap-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की 12 साल की लड़की नोएडा में किडनैप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल की 12 साल की लड़की नोएडा में किडनैप
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Mar 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोप है कि आरोपी की पत्नी पीड़ित की बेटी को लेकर फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से नेपाल प्रांत का रहने वाला लक्ष्मण थापा सेक्टर-37 स्थित अरुण विहार में अपने बेटी और पत्नी के साथ रहता है। वह गोल्फ कोर्स स्थित होटल में नौकरी करता है। लक्ष्मण की 12 वर्षीय बेटी सपना पास के ही एसओ फोर पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। 28 फरवरी को वह स्कूल में पढ़ने गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें: पिता से हुए झगड़े का बदला बेटे की जान से चुकाया!
विज्ञापन
करीब पांच बजे तक सपना स्कूल से घर नहीं आई, तो पत्नी ने इसकी जानकारी लक्ष्मण को दी। वह घर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पास के ही रहने वाले बांगलादेशी रफीक की पत्नी शिल्पी उसकी बेटी का अपहरण कर ले गई। पुलिस ने अपहरण के आरोप में रफीक को हिरासत में ले लिया।
वहीं, अभी रफीक की पत्नी फरार है। मामले में पीड़ित ने आरोपी की बहन रीना के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। पांच दिन बीतने के बावजूद अभी तक आरोपी की पत्नी वापस नहीं आई है। इससे पुलिस का शक और ज्यादा गहरा गया कि आरोपी की पत्नी ने ही लक्ष्मण की बेटी का अपहरण किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।