{"_id":"57695dcd4f1c1b9a60b48a40","slug":"neighbours-claimed-the-lives-of-youth-was-stabbed-in-the-head-with-a-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में पड़ोसी ने ली युवक की जान, सिर पर पत्थर से किया वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में पड़ोसी ने ली युवक की जान, सिर पर पत्थर से किया वार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में ताकझांक की बात पर गुस्साए युवक ने विवाद बढने पर पड़ोसी के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार देर शाम श्याम नगर झुग्गी में हुई हत्या की इस घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मुजफ्फर नगर, बिहार का रहने वाला नागेश्वर मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह श्याम नगर झुग्गियों में रह रहा था।
सोमवार रात पड़ोसी कपिल ने नागेश्वर पर आरोप लगाया कि उसकी नामौजूदगी में वह घर में ताकझांक करता है।
इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। पड़ोस के शंकर कुमार ने दोनों को शांत कराने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों मारपीट पर आमादा हो गए। इस बीच कपिल ने पत्थर उठा कर नागेश्वर के सिर पर पटक दिया।
विज्ञापन
गंभीर चोट आने से नागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। अनखीर चौकी इंचार्ज ने बताया कि मूल रूप से पलवल के रहने वाले कपिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन