{"_id":"be501b53d2a4141bd6324e201c78c3b9","slug":"neighbour-stabbed-young-man-in-mutual-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में पड़ोसी को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी रंजिश में पड़ोसी को मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद
Updated Sun, 15 Jun 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सिटी बल्लभगढ़ की बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में एक युवक पर उसके पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना के पीछे आपसी रंजिश को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बस स्टैंड पुलिस चौकी क्षेत्र की है। सूरज सिंह बल्लभगढ़ की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में रहता है।
सूरज ने पुलिस को बताया कि 13 जून की दोपहर में वह किसी काम से बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास गया था। आरोप है कि वहां पर रिंकू नामक युवक ने उससे मारपीट की और सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन से 10 माह की बच्ची अगवा!
विज्ञापन
हमले में सूरज के हाथ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी रिंकू फरार हो गया। सूरज ने घटना की सूचना अपने परिचित व्यक्ति को दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूरज की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेरोजगार है, दोनों पड़ोसी हैं।
किसी बात को लेकर रिंकू व सूरज में कुछ दिनों पहले झगड़ा हो गया था, इसी के चलते रिंकू ने हमला किया।