10 रुपए का लालच देकर 4 साल की बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना की एक कॉलोनी में मंगलवार शाम 25 साल के एक वहशी युवक ने चार साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया।
10 रुपये देने के बहाने बच्ची को अपने घर बुलाया और वारदात की। बच्ची उसे अंकल कहती है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
उसके खिलाफ रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही बच्चों के उत्पीड़न का पॉस्को एक्ट भी लगाया गया है।
बच्ची के हाथ में मिला 10 का नोट
एसओ ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। आरोपी युवक इलियास नशेड़ी है। बच्ची घर पर अकेली थी, उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। कुछ देर बाद वह लौटी तो बच्ची घर पर नहीं थी।
महिला का कहना है कि उसने बेटी को तलाशा तो पड़ोसी के घर से उसकी रोने की आवाज आई। वह दौड़कर पहुंची तो आरोपी युवक उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था।
बच्ची की मां को देखकर वह भाग गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। बच्ची के हाथ में दस रुपये मिले। बच्ची ने मां को बताया कि ये पैसे उसे पड़ोसी अंकल ने दिए हैं। इस मामले में महिला ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
हैवान बने पड़ोसी
गाजियाबाद जिले में पड़ोसियों की ऐसी करतूत का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई केस सामने आ चुके हैं।
मंगलवार को हुई घटना से पहले विजयनगर में एक पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची से रेप किया था। जबकि मसूरी क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।
वहीं कविनगर इलाके में पड़ोसी ने एक बच्ची को हवस का शिकार बनाया था।