{"_id":"df4987f1f01504ec18cd917e1f1cec7f","slug":"neighbour-killed-a-child-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपए के लिए पड़ोसी ने बच्चे को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार रुपए के लिए पड़ोसी ने बच्चे को मार डाला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 05 Feb 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में 50 हजार रुपए की फिरौती के लिए एक मासूम के अपहरण और उसके कत्ल का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें:क्या है रेलवे ट्रैक पर जर्मन महिला की मौत का सच?
सालेपुर गांव में रहने वाले लोकेश सिंह के सात वर्षीय बेटे करन का 30 जनवरी को पड़ोसी देवेंद्र ने अपहरण कर लिया था। पुलिस से शिकायत करने के बाद देवेंद्र ने बच्चे की हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने देवेंद्र समेत दो लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:'आप' कार्यकर्ता ने नौकरी के नाम पर लूटी अस्मत
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान देवेंद्र ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि 50 हजार रुपयों के लिए उसने बच्चे का अपहरण किया था और जब पुलिस में शिकायत हुई तो डर की वजह से उसने बच्चे का कत्ल कर दिया। गांववालों को गुमराह करने के लिए उसने कई जगह पर्चे चिपका दिए।
उधर, परिजनों का कहना है कि वारदात में देवेंद्र के साथ उसके साथी भी शामिल थे, जबकि पुलिस केवल देवेंद्र को ही दोषी बता रही है। परिजन बाकी साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।