{"_id":"2b574412c96bf1e9c37d2ba2f5993546","slug":"neighbor-rapes-mentally-weak-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने लूट ली मेंटली वीक युवती की अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने लूट ली मेंटली वीक युवती की अस्मत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 08 Feb 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलोई इलाके में एक मानसिक रूप से अशक्त 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने बुधवार की शाम युवती को उसके घर के सामने से अगवा कर लिया।
विज्ञापन
अगले दिन पीड़िता के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद नांगलोई थाना पुलिस ने अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति के ऑफिस में ही हुआ पत्नी के साथ दुष्कर्म!
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती परिजनों के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। वह मानसिक रूप से अशक्त है और उसका उपचार जीबी पंत अस्पताल में चल रहा है। बुधवार शाम को युवती अपने घर के बाहर अकेली बैठी थी।
कुछ देर बाद परिजनों ने पाया कि उनकी बेटी गायब है। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन देर रात तक वह नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: गैंगरेप के बाद चुन्नी से बांधा 30 किलो का पत्थर, कुएं में पटका
अगले दिन सुबह युवती बदहवास अवस्था में अपने घर लौटी। युवती ने इशारे से पड़ोस में रहने वाले युवक पर अगवा कर उसके साथ रेप करने की बात बताई। परिजन उसे लेकर नांगलोई थाने पहुंचे।
पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में युवती का मेडिकल करवाया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद से पड़ोसी किराएदार खुशीराम गायब है।
यह भी पढ़ें: संत ने किया दुराचार, मां-बेटी को गोलियों से भूना!
पुलिस को उस पर दुष्कर्म करने का शक है। पुलिस, खुशीराम की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।