{"_id":"2fba8bd5d528d74207d051c3f6e298fd","slug":"neha-was-murdered-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने किया था विजयनगर की नेहा का कत्ल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने किया था विजयनगर की नेहा का कत्ल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Apr 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर की नेहा के कत्ल का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। उसके प्रेमी ने ही उसे मौत के घाट उतारा था। वजह यह थी कि नेहा किसी दूसरे से जुड़ गई थी।
विज्ञापन
कत्ल से दो दिन पहले प्रेमी ने नेहा की मां को धमकी भी दी थी। पुलिस ने हत्या के दौरान मौजूद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य हिरासत में हैं। मुख्य आरोपी समेत दो अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
मेरठ के एसएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि नेहा की हत्या वसीम इलाही उर्फ अली निवासी अब्दुल वाली गली थाना कोतवाली ने की थी। नेहा से वसीम की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले गाजियाबाद के आनंद विहार स्थित एक डिस्को क्लब में हुई थी।
विज्ञापन
उस समय वसीम के साथ उसके मेरठ निवासी दोस्त आसिफ, सुहेब, प्रदीप और उमर भी थे। इसके बाद से नेहा और वसीम के बीच चला मुलाकातों का सिलसिला प्रेम प्रसंग में बदल गया था।
दोनों की मुलाकात अक्सर गाजियाबाद, दिल्ली और मेरठ में होती थी। मेरठ में दोनों आबूलेन स्थित होटल मोती महल में ठहरते थे। वसीम नेहा के साथ कई बार मसूरी भी घूमने गया था।
नेहा की मां मधु से पूछताछ, सर्विलांस और मोबाइल फोन की सीडीआर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी वसीम के खास दोस्त आसिफ उर्फ बुरसी निवासी खैर नगर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने बताया कि नेहा वसीम को छोड़कर किसी और से प्यार करने लगी थी। 17 अप्रैल को वसीम ने उसे मेरठ बुलाया था। दोनों होटल मोती महल में ठहरे थे।