फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Navy officer's daughter trampled by Army truck, died on the spot

नेवी अफसर की बेटी को आर्मी के ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत 

Tue, 04 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Navy officer's daughter trampled by Army truck, died on the spot
- फोटो : Demo Pic

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में आर्मी के ट्रक ने नेवी अफसर की बेटी को रविवार सुबह रौंद दिया। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। नेवी अफसर क्लीनिक में बेटी का इलाज कराकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आर्मी के ट्रक को चला रहे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घनश्याम यादव दिल्ली में चाणक्य बाग, चाणक्यपुरी में रहता है और नेवी में अफसर है।
विज्ञापन


वह रविवार सुबह करीब दस बजे बेटी आरती यादव (24) को आर्म्ड फोर्सेज क्लीनिक ले गए थे। बताया जा रहा है बेटी को बुखार आ रहा था।

अस्पताल से इलाज करा कर घर लौट रहे थे नेवी अफसर

Navy officer's daughter trampled by Army truck, died on the spot
पु‌लिस - फोटो : file photo

क्लीनिक में इलाज कराकर जब वह स्कूटी से घर लौट रहे थे तो तीन मूर्ति सर्किल के पास आर्मी के ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह व उनकी बेटी आरती नीचे गिर पड़ी।

वह ऑटो से बेटी को तुरंत क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर आर्मी ट्रक के चालक मूलरूप से मंहूखावाम भितारी, जिला गाजीपुर, यूपी निवासी  कैलाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि बाद में कैलाश कुमार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। आर्मी ट्रक को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed