फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   My mother was in a compromising situation with tenant daughter was killed

शादी से एक दिन पहले मां ने बेटी को दी दर्दनाक मौत

Mon, 14 Mar 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
My mother was in a compromising situation with tenant daughter was killed
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

सीलमपुर में एक महिला ने अपनी बेटी को किरायेदार के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुदकुशी कर लेने की बात कहकर उसे अस्पताल लेकर गई।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंची पुलिस को युवती की मां और भाई की बातों पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर हत्या किए जाने का खुलासा हो गया। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल तकिया बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस युवती के भाई से पूछताछ कर उसकी संलिप्तता के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय युवती मां और बड़े भाई के साथ सीलमपुर में रहती थी। पिता की मृत्यु हो चुकी है। इनका चार मंजिला मकान है। युवती की मां साईदा ने मकान की तीन मंजिलों को किराये पर लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साईदा ने अपनी बेटी की शादी गाजियाबाद में तय की थी। शनिवार रात को साईदा अपने घर पहुंची, उसने बेटी को घर में नहीं पाया। आसपास तलाश करने पर जब वह नहीं मिली, तो साईदा उसकी तलाश करते हुए अपने एक किरायेदार के कमरे के पास पहुंची, जहां उसने बेटी को आपत्तिजनक हालत में देखा।

हत्या को बताया खुदकुशी

My mother was in a compromising situation with tenant daughter was killed
Murder

साईदा उसे मारते पीटते हुए अपने कमरे में ले गई। इधर मौका पाकर किरायेदार फरार हो गया। कुछ देर बाद जब युवती का भाई कमरे में पहुंचा, तो बहन को अचेत अवस्था में देखा।

अपनी मां के साथ बहन को लेकर वह लोकनायक अस्पताल पहुंचा, जहां उसने बताया कि बहन ने खुदकुशी कर ली है। अस्पताल से सीलमपुर थाने को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मां व बेटे की बातों पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में साईदा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

उसने बताया कि उसने बेटी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की है। पुलिस ने साईदा को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल तकिया बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस युवती के भाई से पूछताछ कर उसकी संलिप्तता के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed