गर्भवती नौकरानी के पेट और सीने पर चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में हमलावर ने मेड पर चाकुओं से आठ से नौ बार वार किए थे। चाकू मेड के पेट, छाती, चेहरे व हाथों में लगे हैं। एम्स के ट्रामा सेंटर में मेड आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
हमलावर अपने साथ कई चाकू लेकर आया था। हमलावर की फरार होते हुए फोटो पड़ोस में स्थित एसआर गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
बृहस्पतिवार शाम तक हमलावर युवक की पहचान नहीं हो पाई थी और न ही उसके बारे में कोई सुराग हाथ लगा था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या का प्रयास व ट्रेस पास का मुकद्दमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
आया और बोला, 'मैडम से मिलना है'
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार निलिमा (22) नाम की महिला बी-ए, लाजपत नगर-तीन में मेड का काम करती है। वह छत पर बने सर्वेंट क्वार्टंर में रहती है। ये कोठी कारपेट के व्यवसायी धर्मवीर खोसला की है। धर्मवीन खोसला इन दिनों विदेश गए हुए हैं। बुधवार रात को उनकी पत्नी व बेटा मंदिर चले गए थे।
घर पर मेड निलिमा अकेली थी। रात करीब दस बजे एक युवक कोठी पर आया और सुरक्षा गार्ड प्रेमपाल सिंह से कहने लगा कि उसे गार्ड की नौकरी चाहिए और उसे मैडम से मिलना है। गार्ड ने कहा कि मैडम मंदिर गई है। इस पर युवक जाने लगा।
गार्ड प्रेमपाल सिंह भी अपने केबिन में चला गया। पीछे से युवक कोठी में घुस गया। कुछ देर बाद उसने नौकरानी की चिल्लाने की आवाज सुनी। उसने देखा कि युवक कोठी के अंदर से भाग रहा है।
बयान देने की स्थिति में नहीं है नौकरानी
प्रेमपाल सिंह ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो हमलावर युवक ने दोनों हाथों में चाकू निकाल लिए थे और चाकुओं को हवा में लहराता हुआ फरार हो गया। प्रेमपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। निलिमा को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
सुरक्षा गार्ड प्रेमपाल सिंह की शिकायत पर लाजपत नगर थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेड करीब तीन महीने की गर्भवती है।
उसका पति का नाम संतोष है और वह पति से अलग रह रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक की पकड़ने जाने के बाद ही मेड पर जानलेवा हमले केकारणों का खुलासा होगा। मेड बयान देने की स्थिति में नहीं है।