फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder with sharp knife in amar colony in delhi

जब तक मर नहीं गया तब तक चाकू से करता रहा वार

Tue, 04 Apr 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Apr 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
murder with sharp knife in amar colony in delhi
knife

अमर कॉलोनी थाना इलाके में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वता के चलते हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित पर जब तक चाकू से वार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आरोपी ने करीब डेढ़ दर्जन बार चाकूसे वार किए। इसके बाद आरोपी झाडिय़ों में छिप गया।

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को झाडिय़ों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मृतक केपरिजनों की तलाश रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार पेशे से टेलर सोहेल (35) श्रीनिवासीपुरी के गांधी कैंप में रहता था। इस कैंप में रहने वाला लाल मोहम्मद भी टेलर है।
विज्ञापन


लाल मोहम्मद का कहना था कि सोहेल के चलते उसका काम चौपट हो गया था और वह कर्ज में डूब गया था। सोहेल के चलते उस पर काम नहीं आता था। इस कारण वह सोहेल से रंजिश रखता था। लाल मोहम्मद ने रविवार को सोहेल को अपने पास बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 14 बार किया चाकू से वार

murder with sharp knife in amar colony in delhi
demo pic - फोटो : getty images
दोनों ने बैठकर शराब ली। जब सोहेल अपने कमरे में चला गया तो लाल मोहम्मद भी उसके पीछे उसके कमरे में चला गया। लाल मोहम्मद ने सोहेल से झगड़ा करने के बाद चाकू से हमला कर दिया।

सोहेल बचने के लिए अपने कमरे से बाहर आ गया। आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वह चाकू से वार करता रहा। पुलिस अधिकारियों की माने तो लाल मोहम्मद ने सोहेल पर चाकू से करीब डेढ़ दर्जन बार वार किए हैं।

सोहेल की हत्या करने के बाद लाल मोहम्मद झाडिय़ों में छिप गया। सोमवार शाम करीब सवा चार बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने झाडिय़ों में छिपे लाल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोहेल केशव को पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल में रखवा दिया है। सोमवार शाम तक सोहेल के परिजनों का पता नहीं लगा था। परिजन व किसी परिचित के आने केबाद ही सोहेल केशव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed