{"_id":"58aaca724f1c1b0753b23127","slug":"murder-on-railway-track-he-was-going-to-buy-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दवा लेने निकला था, सिर कटा मिला रेलवे ट्रैक पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से दवा लेने निकला था, सिर कटा मिला रेलवे ट्रैक पर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दवा लेने निकले युवक की सिर काटकर हत्या कर दी गई। उसका सिर कटा शव ब्रजघाट में रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने उसकी शिनाख्त गमछे और पैरों पर जले के निशान से की। बुलंदशहर और हापुड़ पुलिस उसके सिर की तलाश कर रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी जितेंद्र पुत्र गजपाल सिंह ने बताया कि बीए पास छोटा भाई ओमवीर(27) इन दिनों बेरोजगार था। 15 फरवरी की सुबह करीब दस बजे ओमवीर घर से मेडिसिन मार्केट में दवाई लेने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
देर रात तक घर नहीं लौटने पर 16 फरवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार दोपहर परिजनों को जानकारी मिली कि हापुड़ के बृजघाट क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक सिर कटी लाश मिली थी। हापुड़ पुलिस ने परिजनों को बताया कि यह लाश 16 फरवरी की दोपहर मिली थी लेकिन शव का सिर नहीं मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने मॉर्चरी में रखे शव की गले में पड़े गमछे और पैरों पर जले के निशान से शिनाख्त की। भाई जितेंद्र ने बताया कि ओमवीर की किसी से रंजिश नहीं थी। हापुड़ पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। नगर पुलिस ने भी परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।