{"_id":"5833d9504f1c1b2b2513adee","slug":"murder-of-busineesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से कूचकर कारोबारी की हत्या, पार्क में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट से कूचकर कारोबारी की हत्या, पार्क में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष प्लेस थाने के पास पार्क में एक गारमेंट कारोबारी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह कारोबारी का शव पार्क से मिला। मृतक की शिनाख्त चेतन सिंह शेखावत (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चेतन घर जाने की बात कहकर गांधी नगर स्थित फैक्टरी से निकले थे। इसी दौरान किसी परिचित ने फोन कर उन्हें बुला लिया। पुलिस मामले में एक नाबालिग से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चेतन परिवार सहित पीतमपुरा स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में रहते थे। परिवार में पिता, मां और छोटा भाई राजवीर हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। दोनों भाई गांधी नगर स्थित जैकेट की फैक्टरी को संभालते हैं। रविवार रात 11 बजे चेतन फैक्टरी से घर जाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन
राजवीर ने बताया कि इसी दौरान चेतन के मोबाइल पर किसी दोस्त का फोन आया। चेतन ने बताया कि उन्हें रास्ते में किसी से मिलना है। राजवीर के मुताबिक, चेतन के पास उस दौरान काफी रुपये थे। आधी रात तक जब चेतन घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा।
पहले भी हुआ था हमला
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर शराब की बोतल व अन्य सामान मिले हैं। जांच में पता चला कि एक बदमाश ने कुछ माह पहले चेतन पर चाकू से हमला भी किया था। पुलिस ने जांच के बाद शकूरपुर में रहने वाले एक नाबालिग को पकड़ा है। हालांकि, वह गिरफ्तारी से इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान कहासुनी में चेतन की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।