{"_id":"575974dc4f1c1b6e409c5ad6","slug":"murder-in-illicit-relationship-with-peers-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकर्मी की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 10 Jun 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथूपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह ऑटो कंपनी के चालक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस सहकर्मी की पत्नी से अवैध संबध को हत्या का कारण मान रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह नाथूपुर गांव में खून से लथपथ युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव की शिनाख्त जींद निवासी संदीप (34) के रूप में की गई। नाथूपुर में रहकर संदीप मारुति कंपनी में चालक का काम करता था। तिरुपति एजेंसी मारुति कंपनी को चालक उपलब्ध कराती है। संदीप की पत्नी और दो बेटे गांव में ही रहते हैं।
विज्ञापन
उसके सिर और नाक पर चोट के निशान मिले हैं। शरीर पर चाकू से चार वार किए जाने के निशान मिले हैं। डीएलएफ दो थाना प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संदीप की सहकर्मी चालक की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन