{"_id":"d7209efac1338d943396a0badfc48d78","slug":"murder-in-geeta-colony-builder-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता कॉलोनी में बिल्डर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीता कॉलोनी में बिल्डर की गोली मारकर हत्या
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Apr 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरेआम हत्या और वारदात की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
गीता कॉलोनी के आराम पार्क में पेशे से प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले नवाब खान को कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आराम पार्क के गली नंबर 4 में दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने नवाब खान को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली इतने नजदीक से मारी गई थी कि खान की मौके पर ही मौत हो गई थी।
गीता कॉलोनी पुलिस थाने ने लाश को अपने कब्जे में लेकर इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आशंका जता रही है कि यह घटना आपसी रंजिश का नतीजा हो। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन