बर्थ डे पार्टी में दोस्त को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में शनिवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान युवक ने गोली मारकर विकास डबास (24) की हत्या कर दी। विजय विहार पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर डबास निवासी विकास पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। वह मनीष की बर्थडे पार्टी में शामिल होने रोहिणी में एक फ्लैट पर गया था। वहां उसकी मुलाकात गांव के ही दोस्त प्रदीप से हुई। पार्टी में मौजूद सभी आठ युवकों ने जमकर शराब पी।
आरोप है कि इसके बाद प्रदीप पिस्टल निकालकर कमरे में इधर-उधर गोली चलाने लगा। निशाने को लेकर विकास की प्रदीप से कहासुनी हो गई। प्रदीप ने विकास को निशाना दिखाने के लिए उसकी तरफ गोली चला दी जो माथे पर जा लगी। विकास को गोली लगते ही सभी फरार हो गए।
मौके पर पहुंचे विकास के परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फ्लैट मालिक ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा को फ्लैट किराये पर दिया था। पुलिस मनीष को हिरासत में लेकर अन्य युवकों के बारे में पूछताछ कर रही है।