फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder for mobile charger.

मोबाइल चार्जर के लिए किशोर की बेरहमी से हत्या

Fri, 17 Oct 2014 06:31 AM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 06:31 AM IST
विज्ञापन
Murder for mobile charger.

दिल्ली के पश्चिम जिला के रणहौला इलाके में बृहस्पतिवार शाम मोबाइल चार्जर गिर जाने पर एक 17 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी नाबालिग का दोस्त है। रणहौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी भी नाबालिग है और पान की दुकान पर काम करता है।

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि गली संख्या 4 सैनिक एन्क्लेव निवासी 17 वर्षीय दीपक 12वीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे दीपक मंगल बाजार में रहने वाले अपने दोस्त (17) के पास मोबाइल चार्जर लेने गया। चार्जर मांगने पर दोनों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

दोस्त से मोबाइल चार्जर लेने के दौरान हुई थी कहासुनी

Murder for mobile charger.

इस पर दीपक ने अपने नाबालिग दोस्त के मुंह पर घूंसा मार दिया। इससे दोस्त के मुंह से खून निकलने लगा। इसी दौरान चार्जर नीचे गिर गया। गुस्साए दोस्त ने दीपक की छाती पर ताबड़तोड़ तीन चार घूंसे मार दिए। इससे दीपक अचेत होकर गिर गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दीपक के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दीपक को उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि 17 वर्षीय आरोपी एक पान की दुकान पर काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed