तंजील अहमद हत्याकांडः गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी मुनीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात शूटर मुनीर को मंगलवार को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। बता दें कि मुनीर पर 2 लाख का ईनाम घोषित किया गया था।
इस वक्त NIA समेत कई एजेंसियां मुनीर से पूछताछ में जुटीं हैं। मुनीर को गिरफ्तारी के बाद गोपनीय स्थल पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि तंजील अहमद हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। मुनीर को गाजियाबाद के एक कॉलेज से गिरफ्तार किया गया। उसके साथ अन्य दो लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं।
मुनीर काफी समय से गायब चल रहा था और यूपी का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल था। एसटीएफ ने मुनीर के पास से तीन 9 एमएम की पिस्टल बरामद की गई है। कहा जा रहा है कि इन्हीं पिस्तौलों का इस्तेमाल तंजील अहमद की हत्या के लिए किया गया था।
मुनीर की एक तस्वीर भी जारी की गई है जो गिरफ्तारी के बाद की है, जिसमें उसका हुलिया काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। उसके बाल पहले घुंघराले थे जो अब स्ट्रेट दिख रहे हैं वहीं वो काफी कमजोर भी दिखाई पड़ रहा है।
जून के शुरु में पकड़ा गया था मुनीर का करीबी
गौरतलब है कि आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के भारतीय मुखिया यासीन भटकल के खिलाफ हो रही एनआईए जांच के अलावा अन्य कई मुख्य केस की जांच करने वाले अधिकारी तंजील अहमद की हत्या बिजनौर के सहसपुर में की गई थी।
यह मामला अप्रैल के शुरुआत का है। बता दें कि तंजील अहमद जब अपने परिवार की एक शादी से लौट रहे थे तब ही बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर तंजील अहमद की हत्या कर दी।
उस वक्त उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। तंजील अहम की पत्नी को भी कई गोलियां लग गई थीं, जिसके बाद उनका इलाज नोएडा और फिर दिल्ली में चला, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने की वजह से कुछ दिनों बाद उनकी भी मौत हो गई।