{"_id":"5840b26e463c526a516bc32fd371e92d","slug":"muder-in-court-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में घुस कर मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत में घुस कर मार दी गोली
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 15 Jan 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर लाए गए एक बंदी की मंगलवार को अदालत परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी को वकीलों ने दबोच लिया, उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
हत्यारोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक पर हत्या, लूट, अपहरण समेत कई मामले दर्ज थे। मृतक को तिहाड़ जेल से गौतमबुद्ध नगर अदालत में पेशी पर लाया गया था।
विज्ञापन
मूल रूप से रोहतक के दौब गांव निवासी संजय उर्फ भूरा (25) सोनीपत के हनुमान नगर में रहता था। इन दिनों वह तिहाड़ जेल में बंद था। नोएडा सेक्टर- 20 थाना क्षेत्र में लूट की एक घटना में शामिल होने का संजय पर आरोप था।
विज्ञापन
मंगलवार को अदालत में पेशी थी और उसे पुलिस कस्टडी में तिहाड़ जेल से अदालत लाया गया था। करीब सवा 12 बजे जब संजय अदालत में पेश होने के बाद बाहर निकला। चंद कदम चलते ही उसके साथ एक युवक भी चलने लगा।
युवक ने संजय के बराबर आकर कमर से सटाकर गोली मार दी। संजय वहीं गिर पड़ा और आरोपी भागने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई।
बदमाश घटनास्थल पर ही तमंचा फेंककर भागने लगा और इस दौरान उसने एक पिस्टल निकाल ली। बदमाश का पीछा करते हुए पीएसी के जवान और एक अधिवक्ता ने उसे गेट पर रोक लिया।
बदमाश ने दोनों पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी, लेकिन जवान और अधिवक्ताओं ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को कब्जे में लिया, तब तक वह बेहोश हो गया।
पुलिस ने हमलावर को भी अस्पताल पहुंचाया। घटना से अदालत परिसर में भीड़ जमा हो गई। उधर संजय की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी नजफगढ़ निवासी संजू है। एसएसपी प्रीतेंदर सिंह ने भी मौके का मुआयना किया है।
अधिवक्ताओं ने दिखाई दिलेरी
हत्यारोपी को पकड़ने में अधिवक्ताओं की दिलेरी काबिले तारीफ रही है। तमंचे से गोली मारने के बाद हत्यारोपी पिस्टल लहराते भागने लगा। गेट पर पीएसी के जवान और एक अधिवक्ता ने उसे रोका तो हत्यारोपी ने उन पर पिस्तौल तान दी।
ऐसे में मौका पाकर एक अधिवक्ता ने बदमाश के सिर पर पीछे से ईंट दे मारी। जिससे बदमाश के हाथ से पिस्टल गिर गई। ईंट लगने के बाद घायल बदमाश को वकीलों ने दबोच लिया।