फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mr agra Sarvesh Kumar arrested in car smash

मिस्टर आगरा रहे सर्वेश कुमार कार लूट में अरेस्ट

Sun, 29 Jan 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
mr agra Sarvesh Kumar arrested in car smash
mr agra - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण पश्चिम जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने दो बार मिस्टर आगरा रह चुके सर्वेश कुमार को कार लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी कई विज्ञापन में मॉडलिंग भी कर चुका है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर चार लग्जरी कारें बरामद की हैं।

विज्ञापन


गिरोह का सरगना वाहन चोरी के सैकड़ों वारदात को अंजाम दे चुके मनोज बक्करवाला का सहयोगी रह चुका है। मनोज के जेल जाने के बाद से वह खुद का गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस ने गैंग के पकड़े जाने से दो दर्जन मामले सुलझाने का दावा किया है। 
विज्ञापन




जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एसीपी राजेंद्र सिंह की पुलिस टीम ने 22 जनवरी को भरथल चौक पर घेराबंदी कर कार चला रहे बेगमपुर निवासी रतन चोपड़ा उर्फ मसूद (38), उत्तम नगर निवासी अजय वर्मा(24) और आशु सिंह(23) को दबोच लिया। इनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और रतन चोपड़ा के पास से एक सोने की अंगूठी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने इनके निशानदेही पर दो अन्य सहयोगी इंद्रापुरम, श्मसाबाद रोड, आगरा उत्तर प्रदेश निवासी सर्वेश कुमार शर्मा उर्फ आर्यन और अंकुश को द्वारका इलाके से लूटी गयी आर्ईटेन कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

दो बार मिस्टर आगरा रह चुका है सर्वेश 

mr agra Sarvesh Kumar arrested in car smash
mr agra servesh kumar - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रतन के निशानदेही पर पुलिस ने पंजाब के फाज्लिका से एक फॉरच्यूनर कार बरामद की। जिसे उसने गुरुग्राम के सेक्टर 40 से चोरी की थी। वहीं अजय के निशानदेही पर पुलिस ने सेंट्रो कार बरामद की, जिसे उसने कंझावला से चुरायी थी।

आगरा में जिम ट्रेनर का काम करने वाला सर्वेश दो बार मिस्टर आगरा रह चुका है। बॉडी बिल्डर सर्वेश मिस्टर आगरा बनने के साथ-साथ कई कंपनियों के लिए विज्ञापन भी कर चुका है। सर्वेश ने पूछताछ में बताया कि जल्द रुपये कमाने की चाहत में वह रतन चोपड़ा के आकर्षण में आ गया और उसके साथ अपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगा।


कुछ ही सेकेंड में वाहनों की चोरी करने की महारत हासिल कर चुके मनोज बक्करवाला का रतन सहयोगी रह चुका है। दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह छोटी मोटी चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। लेकिन मनोज बक्करवाला के संपर्क में आने के बाद उसने कार लूट, वाहन चोरी व लूटपाट की 20 वारदात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed