फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother sister was forcing for the prostitution

मासूम से जबरन मौसी करवा रही थी वेश्यावृति, विरोध करने पर होती थीं दरिंदगी की सभी हदें पार

Mon, 19 Feb 2018 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Feb 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
mother sister was forcing for the prostitution

देश की राजधानी दिल्ली में 16 वर्षीय किशोरी के साथ इस कदर दरिंदगी बरती जा रही थी कि सुनने वालों की रूह भी कांप जाए। किशोरी से छोटी से उम्र में वेश्यावृति करवाई जा रही थी।

विज्ञापन


किशोरी ग्राहक के पास जाने से मना करती थी उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसे करंट लगाया जाता था। दरिंदों ने सारी हदें तब पार कर दी थी कि जब किशोरी के निजी अंगों के अंदर पेट्रोल व सब्जियां डाली जाती थीं।
विज्ञापन


शराब पिलाई जाती थी और नशे की गोलियां दी जाती थीं। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर पीड़ित किशोरी की मौसी व तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसा ने किया था रेप

दक्षिण जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने किशोरी के साथ दरिंदगी होने व चार गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोरी प्रिया(बदला हुआ नाम, 16) ने सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी मौसी बॉबी विश्वास उसे घुमाने के बहाने गांव से दिल्ली ले आई थी।
 

उसकी मौसी कृष्ण नगर, सफदरजंग एंक्लेव में किराए पर रहती थी। इस दौरान उसकी मौसी कई जगह किराए पर रही। उसके मौसा अवधेश ने मुनिरका में उसके साथ दुष्कर्म किया।
 

इसके बाद मौसी उसे हुमायूपुर, सफदरजंग एंक्लवे लेकर आ गई। यहां पर मौसी लड़कों को घर में वेश्यावृति करने के लिए बुलाती थी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके निजी अंगों में बैगन व अन्य सब्जी डाली गईं।


मौसी ने उसे करीब एक वर्ष तक घर में बंधक बनाकर रखा। वह उससे वेश्यावृति करवाती रही। मौसी उसे जबरदस्ती शराब पिलाती थी। नशे की गोलियां दी जाती थीं।

एक दिन में दस-दस ग्राहक आते थे..

प्रिया ने शिकायत में कहा है कि एक दिन में दस-दस ग्राहक आते थे। वह घर से बाहर दिनेश व राजू नामक दलालों के पास वेश्यावृति केलिए भेजती थी। ये दलाल उसे आगे वेश्यावृति के लिए भेजते थे।

जब उसने कहा कि उससे अब और सहन नहीं होता तो उसकी मौसी ने उसे बहुत मारा और उसके निजी अंगों पर पेट्रोल डाला। इतना ही नहीं निजी अंगों पर मिर्ची का पाउडर डाला गया।

प्रिया को एक दिन मौका लग गया और वह सीमा नाम की दीदी केपास भागकर चली गई। सीमा नाम की महिला प्रिया को सफदरजंग एंक्लेव थाने पहुंची।

सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर प्रिया की मौसी बॉबी विश्वास व तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित किशोरी बहुत ज्यादा सदमे में है। वह अपना होशहवास खोई हुई है।

पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कराई है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने किशोरी के माता-पिता को सूचना दे दी है। प्रिया केकोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed