साड़ी के लिए मां-बेटी से शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-2 स्थित साड़ी दुकान में ग्राहक मां-बेटी को बंधक बनाकर छेड़खानी करने के विरोध में शुक्रवार सुबह महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। दुकान के बाहर महिलाओं के विरोध की जानकारी पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी बाप-बेटे भाग गए।
इससे गुस्साईं महिलाओं ने पुलिस पर आरोपियों को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी का घेराव किया। बाद में पुलिस के बाप-बेटे को हिरासत में लेने के बाद ही महिलाएं शांत हुईं। दूसरी ओर, आरोपी पक्ष ने दुकान में तोड़फोड़ करने की शिकायत दी है।
घटना की जानकारी जब कॉलोनी की महिलाओं को मिली तो शुक्रवार सुबह महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस दौरान दुकानदार को भगा दिया। इस पर महिलाओं ने पुलिस चौकी का घेराव किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुकानदार और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी ने फाड़ दी साड़ी
वैशाली सेक्टर-2बी ब्लॉक निवासी एक महिला ने मेन मार्केट स्थित दुकान से कुछ दिन पहले 14 सौ रुपये में मोलभाव कर साड़ी खरीदी थी। इसी दुकान पर साड़ी फॉल और पीको के लिए दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे जब महिला अपनी 21 वर्षीय बेटी के साथ साड़ी लेने पहुंची तो दुकानदार का बेटा साड़ी की चुकाई गई कीमत देखकर उखड़ गया।
उसने पिता से सस्ते में साड़ी देने पर नाराजगी जाहिर की। महिला का आरोप है कि बेटे ने गुस्से में साड़ी फाड़ दी। विरोध करने पर उसने गालीगलौज की और उन्हें धक्का दे दिया। इसी बीच दुकानदार की पत्नी भी आ गई।
दुकानदार का बेटा उठा और युवती के बाल पकड़कर शीशे के गेट पर पटककर गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि दुकानदार की पत्नी ने बेटे से गेट बंद कर युवती से अभद्रता करने को कहा। इस पर दुकान का गेट बंद कर दोनों को बंधक बना लिया गया। गेट बंद होता देख बाहर खड़े लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह मां-बेटी को बचाया।