फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother commit suicide after hang, hungry and thirsty daughter was lying near the body

मासूम के सामने मां ने लगाई फांसी, तीन दिनों तक शव के पास भूखी प्यासी पड़ी रही बच्ची  

Sun, 04 Sep 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Sep 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
Mother commit suicide after hang, hungry and thirsty daughter was lying near the body
खुदकुशी - फोटो : demo pics

सब्जी मंडी के आर्यापुरा इलाके में एक महिला ने अपनी डेढ़ माह की बच्ची के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। बच्ची तीन दिन तक मां के शव के पास पड़ी रही।

विज्ञापन


शव से बदबू आने पर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर लिया जबकि बच्ची को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि महिला का अपने पति से विवाद था और उसका महिला अपराध शाखा में मामला चल रहा है। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान दीपा(26) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीपा सब्जी मंडी के आर्यापुरा इलाके में रहती थी। उसने 15 दिन पहले ही किराए पर मकान लिया था। दीपा का मायका चांदनी चौक में है। 

मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

Mother commit suicide after hang, hungry and thirsty daughter was lying near the body
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

दो साल पहले उसकी शादी बाड़ाहिंदुराव इलाके में रहने वाले मनीष से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। पिछले एक माह से दोनों अलग रह रहे थे। दोनों का मामला महिला अपराध शाखा में चल रहा था। 

गत बुधवार को मनीष ने अपनी पत्नी को फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। मनीष को लगा कि वह गुस्से में फोन नहीं उठा रही है। गत शुक्रवार को उसकी बहन रीता ने भी फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 

इसी दौरान शुक्रवार को पड़ोसियों ने दीपा के मकान से बदबू आने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि जिस कमरे में दीपा का शव पंखे से लटका हुआ था। 

उससे काफी बदबू आ रही थी। ऐसे में उसकी डेढ़ माह की बेटी भूखी प्यासी बेजान सी पड़ी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शनिवार को मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed