{"_id":"587266914f1c1b5e2aba805c","slug":"mother-and-son-shot-in-the-transaction-of-money","type":"story","status":"publish","title_hn":" रुपये के लेनदेन में मां-बेटे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के लेनदेन में मां-बेटे को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा तावड़ू के नए बस स्टैंड के निकट मां-बेटे को गोली मार दी गई। घटना में बेटे की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव सिलखो के सरपंच हासम व ग्रामीणों ने बताया कि मुस्ताक (35) पुत्र मोजखां निवासी गांव सिलखो गांव के निकट एक क्रेशर जोन पर बतौर मुंशी था। मुस्ताक का आडवाणी पुत्र जुम्मा निवासी गांव खरखड़ी के साथ क्रेशर के रुपयों का लेन-देन था। सरपंच ने बताया कि आडवाणी ने रविवार सुबह 2 हजार रुपये मुस्ताक को देते हुए बाकी रुपये शाम को देने का वायदा किया था।
विज्ञापन
सरपंच व मृतक के परिजनों ने बताया कि दोपहर बाद मुस्ताक की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। मुस्ताक अपनी पत्नी को मां के साथ तावडू़ अस्पताल लेकर चला गया। नये बस स्टैंड मस्जिद वाली गली के निकट आडवाणी , अज्जी, हबीब उर्फ अमिताब अपने करीबन 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और मां बेटे को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने मुस्ताक व उसकी मां खतीजा पर गोली चलाई और चाकू भी मारे।
विज्ञापन
इस घटना में गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। वह घायल अवस्था में करीब 20 मिनट तक घटना स्थल पर ही तड़पता रहा। खतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उन्हें उपचार के लिए नल्हड अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मुस्ताक को मृत घोषित कर दिया।
मुस्ताक की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया और सैकड़ों ग्रामीण नल्हड अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने पर रोष जताते हुए कहा कि घटना स्थल के निकट पुलिस चौकी होने के बाद भी बदमाश करीब आधा घंटा तक वारदात को अंजाम देते रहे और शोर शराबा होने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव को नहीं दफनाया जाएगा।