{"_id":"5989a00b4f1c1b08768b47e9","slug":"molester-arrested-after-girl-twitted-to-cm-yogi-adityanath-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान छात्रा को छोड़ना पड़ा शहर, सीएम योगी को किया ट्वीट तब पकड़ा गया मनचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा को छोड़ना पड़ा शहर, सीएम योगी को किया ट्वीट तब पकड़ा गया मनचला
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 08 Aug 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
जारचा के एनटीपीसी निवासी मेडिकल की छात्रा से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर छात्रा ने सीएम और यूपी पुलिस को ट्वीट कर आत्महत्या की चेतावनी दी। मामले में हरकत में आई जारचा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एनटीपीसी में रहने वाली छात्रा के साथ पास के एक मकान में रहने वाला मनीष वशिष्ठ (40) छेड़खानी करता था। कुछ समय पहले युवती के माता-पिता ने उसका दाखिला अलीगढ़ के एक मेडिकल कॉलेज में करा दिया।
विज्ञापन
उसके पीछे-पीछे आरोपी भी पहुंच गया और आए दिन छेड़खानी करता। छात्रा का कहना था कि आरोपी ने उसका वीडियो सोशल साइट पर अपलोड करने की धमकी दी थी।