कमरे में घुसकर मां के सामने युवती से अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में महिला अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनसे पुलिस भी हैरान हो चुकी है।
गुड़गांव के डीएलएफ फेस तीन के यू ब्लॉक में रहने वाली एक युवती के कमरे में घुसकर पड़ोस के युवक ने जमकर उत्पात मचाया।
युवक की इस हरकत से युवती एकदम डर गई और उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
मां के सामने बेटी से छेड़छाड़
मूल रूप से पंजाब की रहने वाली एक युवती डीएलएफ फेस तीन के यू ब्लॉक में रहकर एक आईटी कंपनी में काम करती है।
पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई सूचना के अनुसार उसके बगल के फ्लैट में रहने वाला अमित शराब के नशे में धुत होकर उसके कमरे में घुसा। उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की।
इस दौरान युवती की मां भी कमरे में मौजूद रही। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने युवती के बयान पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार किया।
भेजा गया जेल
पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
उधर, इस घटना के बाद एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह ने फेस दो थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वह इस क्षेत्र में एक पीसीआर अलग से लगाएं।