फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with student in school.

निजी स्कूल में तीन छात्राओं से छेड़छाड़

Fri, 10 Oct 2014 08:00 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
molestation with student in school.

दिल्ली के छावला इलाके में सेंट थॉमस स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने बृहस्पतिवार को स्कूल में हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों के दबाव पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कराया।

देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, छेड़छाड़ की घटना मंगलवार की है। चौथी में पढ़ने वाली तीन छात्राएं स्कूल की लॉबी से जा रही थीं।

विज्ञापन

स्कूल की लॉबी में अश्लील हरकत

molestation with student in school.

स्कूल की लॉबी से गुजरने के दौरान ही एक शख्स ने तीनों को अपने पास बुलाया और उनसे छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह से एक छात्रा उसके चंगुल से छूटकर भाग गई। युवक की गिरफ्त में मौजूद दो बच्चियों के शोर मचाने पर वह फरार हो गया।

घर पहुंचकर बच्चियों ने परिजनों से यह बात बताई, लेकिन अगले दिन छुट्टी होने से वह इसकी शिकायत स्कूल में नहीं कर पाए।

बृहस्पतिवार को पीटीएम (पेरेंट्स टीचर मीटिंग) में पहुंचे परिजनों ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन स्कूल ने पल्ला झाड़ने की कोशिश की। उसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी स्कूल पहुंचे और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर शाम राजौरी गार्डन निवासी सचिन (34) को गिरफ्तार कर लिया। सचिन एक पब्लिकेशन में काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ऑटों गैंग ने किया दुष्कर्म का प्रयास

molestation with student in school.

ग्रेटर नोएडा के परीचौक से ऑटो में सवार होकर शिक्षण संस्थान के लिए जा रही एक युवती के साथ बृहस्पतिवार को ऑटो गैंग के तीन सदस्यों ने अश्लीलता की और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने बचाव में ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई।

उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। हालांकि पुलिस ने अपनी ओर से ऑटो गैंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा के एक सेक्टर में मऊ निवासी एक छात्रा रहती है और दनकौर स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती है।

बृहस्पतिवार को वह कॉलेज के लिए परीचौक से ऑटो में सवार होकर चली थी। ऑटो में पहले से ही दो युवक बैठे हुए थे। रास्ते में ऑटो दनकौर की ओर न मुड़कर कासना की तरफ चल दिया। इसका छात्रा ने विरोध किया तो ऑटो में पहले से बैठे दो बदमाशों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बदमाशों ने जब अति कर दी तो छात्रा ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी, यह देख बदमाश भाग खडे़ हुए।

पीड़ित छात्रा ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, जिस पर उसे कैलाश अस्पताल पहुंचाया। हालांकि बाद में छात्रा के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए और इलाज कराने के बाद उसे घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed