फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with pregnant women in delhi hospital male nurse arrested

प्रसव के लिए भर्ती महिला की छोटी बहन से छेड़छाड़, मेल नर्स गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
molestation with pregnant women in delhi hospital male nurse arrested
- फोटो : demo pic

मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की छोटी बहन से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप अस्पताल के एक मेल नर्स पर है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेल नर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था।
पुलिस के अनुसार ज्वालाहेड़ी इलाके की रहने वाली एक महिला प्रसव के लिए संजय गांधी अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती है।

देखरेख के लिए उसकी छोटी बहन भी अस्पताल में रहती है। रविवार रात वार्ड में मेल नर्स उमेद सिंह (30) की ड्यूटी थी। आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे उमेद युवती के पास आकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध के बावजूद उमेद छेड़छाड़ करता रहा।
विज्ञापन


उसके बाद युवती ने शोर मचा दिया। शोर होने पर उमेद वहां से चला गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। युवती की शिकायत पर मंगोलपुरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी उमेद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। घटना के बाद से अस्पताल में रहने वाली महिला तीमारदार डरी-सहमी हुई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed