दिल्ली में सरेराह मणिपुरी ब्यूटीशियन से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में सोमवार सुबह मणिपुर की रहने वाली युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने नाबालिग आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
आरोपी को शाम को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय एलिना (परिवर्तित नाम) किलोकरी में सहेलियों के साथ रहती है।
अंधेरे में पकड़ करने लगा अश्लील हरकत
एलिना एक इंस्टीट्यूट से ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है। सोमवार सुबह वह इंस्टीट्यूट जा रही थी।
जल बोर्ड के ऑफिस के पास आरोपी ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।
सनलाइट कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय आरोपी डिफेंस कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र है।