फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with minor girl in faridabad

मां के साथ सो रही नाबालिग से छेड़छाड़

Tue, 29 Jul 2014 08:34 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
molestation with minor girl in faridabad
फरीदाबाद में थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र के अज्जी कालोनी में सोमवार देर रात किशोरी के साथ छेड़छाड़ हुई। आरोप है कि घटना को पड़ोस में रहने वाले युवक ने अंजाम दिया।
विज्ञापन


जिस समय घटना हुई उस समय किशोरी अपनी मां के साथ सो रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अज्जी कालोनी निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि सोमवार रात उसकी पत्नी और बेटी घर पर अकेली थीं। गर्मी होने के कारण दोनों छत पर चली गईं।
विज्ञापन


विरोध किया तो मुंह दबा दिया

molestation with minor girl in faridabad

देर रात जब दोनों नींद में थीं तो पड़ोस में रहने वाला सलमान उसकी छत पर आ गया और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि जब लड़की ने सलमान का विरोध किया तो आरोपी ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और मुंह दबा लिया।

आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि शोर माचाया तो वह जान से मार देगा। लेकिन लड़की ने शोर मचा दिया। जिससे उसकी मां जाग गई।

मां को जागता देख सलमान मौके से फरार हो गया। मामले की जांच कर रही महिला सेल की एएसआई माया रानी का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed