फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with JNU student in delhi.

JNU में Phd कर रही छात्रा से छेड़छाड़

Sun, 24 Aug 2014 11:10 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
Molestation with JNU student in delhi.

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में पढ़ने वाली एक पूर्वोत्तर की छात्रा ने एक युवक पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वसंत कुंज नार्थ थाने में दी गई शिकायत में युवती ने युवक पर दो साल से परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन


वहीं आरोपी युवक ने भी थाने में शिकायत देकर युवती पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा असम की रहने वाली है। वह जेएनयू से सोशल साइंस में पीएचडी कर रही है।
विज्ञापन


जेएनयू कैंपस में बने छात्रावास में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक मणिपुर का रहने वाला है और एक बीपीओ कंपनी में काम करता है। वह अपनी बहन के साथ किशनगढ़ में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाले युवती का युवक के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले किसी बात पर दोनों के बीच अनबन हो गई। युवती की शिकायत के बाद युवक ने भी थाने में युवती के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नॉर्थ-ईस्ट की महिला से मारपीट

Molestation with JNU student in delhi.

दिल्ली के वसंत कुंज में ही नॉर्थ थाना क्षेत्र में मकान मालिक ने नगालैंड की महिला और उसके यहां आए युवकों से मारपीट व बदसलूकी की। महिला की शिकायत पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी किशन कुमार (31) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला परिवार के साथ महिपालपुर के किशनगढ़ इलाके में रहती है। परिवार में मणिपुरी पति और दो बच्चे हैं। शुक्रवार शाम को इनके यहां दो-तीन रिश्तेदार आए थे। एक युवक मार्केट में कुछ सामान लेने के लिए चला गया।

आरोप है कि मकान मालिक किशन ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। बातचीत के दौरान किशन उसकी पिटाई करने लगा। युवक का साथी और महिला जब बीचबचाव करने लगे तो किशन ने बदसलूकी करते हुए उन पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed