मां के सामने डीयू छात्रा से अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक डीयू छात्रा मां के साथ सत्य मार्ग के पास पार्क में टहलने गई थी। वहां से निकलकर जब वह सत्य मार्ग पर पहुंची तो रेवाडी निवासी मंजीत सिंह (22) ने उससे छेड़छाड़ की। इस पर छात्रा ने अपनी बहन और पुलिस को फोन कर दिया।
इसके बाद छात्रा ने करीब आधा किलोमीटर पीछा कर मंजीत सिंह को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मंजीत दो दिन पहले ही दिल्ली आया था और चाणक्यपुरी के नेवी कांप्लेक्स में रह रहा था।
आरोपी पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। पुलिस ने सोमवार को मंजीत को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
चाणक्यपुरी की घटना
दिल्ली के चाणक्यपुरी में डीयू की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने दौड़कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पकड़ लिया।
वहीं, वीआईपी इलाका होने के कारण सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर वैन भी कुछ ही देर में पहुंच गई। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, छात्रा (20) नेहरू पार्क से कुछ दूर चाणक्यपुरी के डी-1 और डी-2 कॉम्पलेक्स में रहती है। यहां वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी रहते हैं।