बीच सड़क पर छात्रा से करने लगा शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने सरेराह एक छात्रा से अश्लील हरकत की।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की ये छात्रा सबवे पार कर रही थी इसी दौरान एक शख्स ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। सरेराह अचानक हुई इस घटना से छात्रा और आसपास के लोग दंग रह गए।
लड़की के साथ ऐसी हरकत देख उसे बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
गहरे सदमे में है छात्रा
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली 19 वर्षीय क्षमा (बदला नाम) डीयू के दक्षिण दिल्ली स्थित कॉलेज में पढ़ती है। क्षमा बस से डिफेंस कॉलोनी आने के बाद सबवे पार कर एंड्रयूज गंज की ओर जा रही थी। तभी आरोपी ने उसके साथ ऐसी करतूत की।
लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से भागने लगा। लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने पीछाकर कुछ ही दूरी में आरोपी को धर दबोचा। इसकी पहचान नरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई।
घटना के बाद युवती सदमे में हैं।
टैक्सी ड्राइवर निकला आरोपी
पूछताछ में पता चला कि नरेंद्र हौजखास क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड पर अपनी कार को टैक्सी के रूप में चलाता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा को न तो पहले से जनता था और न ही उससे कोई संबंध है।
पुलिस ने छेड़छाड़, घूरने, मारपीट और रास्ता रोकने आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अगले कुछ दिनों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।