हुक्का बार में लड़की से छेड़छाड़, मची भगदड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-26 स्थित एक हुक्का बार में देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई जिससे वहां भगदड़ मच गई। मामले में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं, घटना के बाद से ही हुक्का बार बंद है।
पुलिस के अनुसार सोरखा निवासी दो सगे भाई रवींद्र और नरेंद्र मंगलवार रात सेक्टर-26 स्थित जयपुरिया प्लाजा के एक हुक्का बार में खाना खाने आए थे। उनके साथ एक युवती भी थी। वहीं पर दो युवक भी मौजूद थे।
आरोप है किसदरपुर निवासी युवकों ने लड़की के साथ छेड़खानी कर दी जिसका दोनों भाइयों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। जिसमें सोनू और टिंकू घायल हो गए।
थोड़ी देर में फोन करने पर वहां दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन युवक भी पहुंच गए। हुक्का बार के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। थाना सेक्टर-20 में सोनू ने नरेंद्र, कमल और रवींद्र के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
ग्रेटर नोएडा में दनकौर कोतवाली के बिलासपुर कस्बे में मंगलवार रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों की ओर से सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर निवासी अतिकुर रहमान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका छोटा भाई मुजीब मंगलवार देर रात मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से ही घात लगाए खड़े पड़ोसी सुहैल, इस्लाम और कामरान ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर लिया है। वही, दूसरे पक्ष की जुबैदा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार रात कस्बे के ही मुजीब समेत चार लोगों ने उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
जान से मारने की धमकी देने का आरोप
उधर, बिलासपुर में आपसी रंजिश को लेकर पिछले सप्ताह गोली लगने से घायल हुए माजिद के परिजन बुधवार को एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने माजिद को गोली मारी है वे खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार रात को भी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जा रही है।